Thu, Feb 12, 2026
16 C
Gurgaon

ग्वालियर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — घाटीगाँव में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 25 हजार लीटर शराब जब्त

ग्वालियर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आबकारी विभाग ने घाटीगाँव क्षेत्र में फोरलेन के पास एक निजी आवास में चल रही अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर रविवार को की गई।

बड़ी मात्रा में शराब और मशीनरी जब्त

आबकारी अधिकारी राकेश कुर्मी ने बताया कि सूचना मिलने पर दल ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। यहां से 25 हजार लीटर शराब ड्रमों में बरामद की गई, जिससे लगभग 5500 पेटियां शराब तैयार की जा सकती थीं। इसके अलावा 232 पेटियां रेडी शराब की भी जब्त की गईं, जिनमें रॉयल चैलेंज की 61 और पॉवर व्हीस्की की 171 पेटियां शामिल हैं।

दल ने शराब निर्माण में प्रयुक्त मशीनरी, केमिकल और पैकिंग सामग्री भी बरामद की है। यह फैक्ट्री अंग्रेजी और देशी शराब दोनों के अवैध निर्माण में उपयोग हो रही थी।

चार आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ जारी है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

लगातार चल रहा अभियान

आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। घाटीगाँव की यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी जब्ती में से एक है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories