बीएलए का पाकिस्तान सेना पर बड़ा हमला, बलोचिस्तान में तीन जवान ढेर

0
298

बलोचिस्तान में पाकिस्तान सेना पर बीएलए का हमला

क्वेटा (बलोचिस्तान), 27 अक्टूबर (हि.स.)। बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने रविवार को बलोचिस्तान के कलात और केच जिलों में पाकिस्तान सेना के ठिकानों पर आईईडी हमले किए। इन हमलों में तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और एक गंभीर रूप से घायल हुआ।

कलात में आईईडी विस्फोट

बीएलए के प्रवक्ता जैंद बलोच ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि संगठन के लड़ाकों ने कलात के ग्रैप इलाके में रिमोट कंट्रोल आईईडी से हमला किया। इस विस्फोट में दो सैनिक मौके पर ही मारे गए जबकि एक अन्य घायल हो गया।

केच जिले में दूसरा हमला

उन्होंने आगे कहा कि बीएलए के कमांडरों ने अपनी बम निरोधक इकाई के साथ केच जिले के गुरकोप क्षेत्र में मियानी क्लुग इलाके में सेना के काफिलों को निशाना बनाया। इस हमले में एक सैन्य अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई और एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन

दूसरी ओर, केच इलाके में लापता युवकों के परिवारों ने विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनके परिजनों को पाकिस्तानी सेना ने जबरन उठाया है। लापता युवकों में फहद पुत्र उस्मान, हारून पुत्र मोहम्मद जान और हमूद पुत्र मोहम्मद जान शामिल हैं।

क्षेत्र में बढ़ा तनाव

लगातार हो रहे हमलों और जबरन गायब किए जाने की घटनाओं से बलोचिस्तान में तनाव बढ़ गया है। स्थानीय संगठनों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि बलोच नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here