उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल करेंगे “एक फॉरेस्ट ऑफिसर की डायरी” का विमोचन, वन अधिकारी एस.आर. रावत के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक

उप मुख्यमंत्री करेंगे पुस्तक का विमोचन

भोपाल, 27 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज सोमवार को सायं 4 बजे राजधानी भोपाल के चार इमली स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के बहुउद्देशीय हॉल में सेवानिवृत्त आईएफएस एस.आर. रावत की पुस्तक “एक फॉरेस्ट ऑफिसर की डायरी” का विमोचन करेंगे।

इस अवसर पर वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही.एन. अम्बाड़े सहित वरिष्ठ वन अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

पुस्तक का सार

जनसंपर्क अधिकारी के.के. जोशी ने बताया कि यह पुस्तक भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एस.आर. रावत के 37 वर्षों के सेवाकाल पर आधारित संस्मरण है। 15 अध्यायों में विभाजित यह पुस्तक फॉरेस्ट कॉलेज से लेकर सेवानिवृत्ति तक की चार दशकों की वन यात्रा का जीवंत दस्तावेज है।

अनुभवों और कहानियों का संग्रह

पुस्तक में जंगलों के बीच बिताए गए अविस्मरणीय क्षणों, वन्य जीवों के साथ जुड़े अनुभवों और फील्ड की चुनौतियों का सजीव चित्रण किया गया है। इसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न वन क्षेत्रों में किए गए संरक्षण कार्यों और वानिकी प्रयासों से जुड़ी प्रेरक घटनाएं शामिल हैं।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

“एक फॉरेस्ट ऑफिसर की डायरी” न केवल एक अधिकारी की यात्रा का विवरण है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण और वन्य जीवन के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी देती है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories