पलामू: सोन नदी में डूबे तीनों युवकों के शव मिले, क्षेत्र में छाया मातम

सोन नदी में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद

पलामू, 27 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोखराही गांव के पास सोन नदी में रविवार को डूबे तीनों युवकों के शव सोमवार को बरामद कर लिए गए हैं।

रविवार को खरना के अवसर पर तीनों युवक नहाने के लिए नदी में गए थे। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से वे डूब गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से देर रात तक तलाश अभियान जारी रहा।

दो शव रविवार को मिले, तीसरा सोमवार सुबह बरामद

जानकारी के अनुसार, अंकुश पासवान (22 वर्ष) निवासी शेरघाटी, बिहार और आदर्श चंद्रवंशी (22 वर्ष) निवासी इटवा, नवीनगर, बिहार के शव रविवार देर शाम बरवाडीह गांव के सामने से बरामद किए गए थे। तीसरे युवक रजनीश चंद्रवंशी (23 वर्ष) निवासी पोखराही की तलाश सोमवार सुबह तक जारी रही। अंततः उसका शव दंगवार के डुमरहथा गांव के पास सोन नदी से बरामद किया गया।

प्रशासन ने की पुष्टि

सीओ पंकज कुमार ने बताया कि तीसरे युवक का शव भी मिल गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद भेजा गया है। उन्होंने बताया कि खोजबीन के दौरान शव पानी के ऊपर तैरता हुआ मिला।

क्षेत्र में शोक की लहर

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ एस. मोहम्मद याक़ूब, अंचल अधिकारी पंकज कुमार और ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की बड़ी संख्या घटनास्थल पर जुट गई। पूरे पोखराही गांव में मातम छाया हुआ है और परिजन गम में बेसुध हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories