पुतिन ने दी परमाणु ऊर्जा चालित ‘बुरेवेस्टनिक’ मिसाइल की तैनाती की मंजूरी, नाटो देशों में मचा हड़कंप

रूस की बड़ी सैन्य घोषणा

मॉस्को, 27 अक्टूबर (हि.स.)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया की पहली परमाणु ऊर्जा चालित क्रूज मिसाइल ‘बुरेवेस्टनिक’ की सफल टेस्टिंग के बाद इसके सैन्य तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। यह मिसाइल मौजूदा समय के सभी “सुरक्षा चक्रों” को भेदने में सक्षम बताई जा रही है।

मिसाइल की खासियत

रविवार को जारी बयान में पुतिन ने बताया कि ‘बुरेवेस्टनिक’ ने परीक्षण के दौरान 14,000 किलोमीटर (8,700 मील) की दूरी तक मार करने की क्षमता दिखाई। यह मिसाइल परमाणु ऊर्जा से संचालित होती है और लंबे समय तक हवा में उड़ान भर सकती है। नाटो ने इस मिसाइल को ‘स्काईफॉल’ (Skyfall) नाम दिया है।

सेना को तैनाती का आदेश

क्रेमलिन द्वारा जारी एक वीडियो में पुतिन को रूसी चीफ ऑफ जनरल स्टाफ जनरल वालेरी गेरासिमोव के साथ चर्चा करते हुए देखा गया। पुतिन ने सेना को बुनियादी ढांचा तैयार करने के निर्देश देते हुए मिसाइल की शीघ्र तैनाती का आदेश दिया।

15 घंटे हवा में रही मिसाइल

गेरासिमोव ने बताया कि परीक्षण के दौरान बुरेवेस्टनिक मिसाइल ने लगभग 15 घंटे तक हवा में उड़ान भरी और लक्ष्य पर सटीक प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “यह इसकी तय सीमा नहीं है”, यानी मिसाइल भविष्य में और अधिक दूरी तक मार करने में सक्षम होगी।

नाटो देशों में बढ़ी चिंता

इस घोषणा के बाद नाटो देशों में हड़कंप मच गया है। पश्चिमी विशेषज्ञों ने इसे वैश्विक सुरक्षा के लिए चुनौती बताया है। अमेरिका और उसके सहयोगी देश पहले ही रूस को यूक्रेन युद्धविराम के लिए दबाव में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

रूस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि उसके भीतरी इलाकों में किसी भी लंबी दूरी के हमले की स्थिति में कड़ी प्रतिक्रिया दी जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories