Wed, Feb 11, 2026
26 C
Gurgaon

कुमारी सैलजा का आरोप — हरियाणा में कानून व्यवस्था ठप, सरकार कुशासन में व्यस्त

हरियाणा में कुशासन, कानून व्यवस्था ठप — कुमारी सैलजा

सिरसा, 27 अक्टूबर (हि.स.)। सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर जश्न मना रही है, जबकि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार की नाक के नीचे नशा बिक रहा है, अपराध बढ़ रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

सिरसा बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में हुई घोषणा

सैलजा सोमवार को सिरसा जिला बार एसोसिएशन के गोल्डन जुबली समारोह को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने अपने सांसद कोटे से 25 लाख रुपए देने की घोषणा की और अधिवक्ताओं के इंश्योरेंस से संबंधित मुद्दों को गृह मंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

“नशे ने युवाओं का भविष्य खतरे में डाला”

पत्रकारों से बातचीत में सैलजा ने कहा कि पिछले 11 साल से भाजपा की सरकार है, परंतु विकास नाममात्र का हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे का कारोबार पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है, जिससे युवा वर्ग बर्बादी की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिरसा में जब नशे के खिलाफ आवाज उठाई गई तो सरकार ने तत्काल एसपी को बदल दिया, जो इसकी नाकामी दर्शाता है।

बेरोजगारी और पलायन पर चिंता

अमेरिका द्वारा हरियाणा के युवाओं को डिपोर्ट किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बेरोजगारी ही इसका मूल कारण है। रोजगार के अभाव में युवा अपनी संपत्ति बेचकर या गिरवी रखकर डंकी रूट से विदेश जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से ऐसी एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जो युवाओं को गुमराह कर रही हैं।

निष्पक्षता पर सवाल

बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष रहना चाहिए, ताकि उसकी भूमिका पर सवाल न उठें। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories