Thu, Feb 12, 2026
22 C
Gurgaon

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘अनुगूंज’ का शुभारंभ

शासकीय विद्यालयों के 500 विद्यार्थी करेंगे अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन

भोपाल, 27 अक्टूबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार, 28 अक्टूबर को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम “अनुगूंज” का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। यह आयोजन शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, शिवाजी नगर में शाम 5:30 बजे से प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम में जनजातीय कल्याण मंत्री कुंवर विजय शाह और स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दो प्रमुख भाग — ‘धनक’ और ‘रंगकार’

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने बताया कि “अनुगूंज” के प्रथम भाग ‘धनक’ में वाद्य संगीत और भारत के विविध शास्त्रीय नृत्य रूपों — ओडिसी, भरतनाट्यम, कथक और मणिपुरी — की प्रस्तुतियां होंगी।
दूसरे भाग ‘रंगकार’ में विद्यार्थियों द्वारा नाटक ‘ताना बाना टूट न जाए’ का मंचन किया जाएगा।

प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए 500 शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी एक माह की तैयारी के बाद अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कलाकार कर रहे मार्गदर्शन

स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकारों को मेंटर के रूप में जोड़ा है। इनमें संगीतकार मॉरिस लाजरस, ओडिसी नृत्य गुरू बिंदु जुनेजा, भरतनाट्यम गुरू भारती होम्बल, कथक गुरू पद्मजा रघुवंशी, मणिपुरी नृत्य आचार्य एम.के. होजाइनगम्बा सिंह, रंग निदेशक सादात भारती और मंच संचालक विनय उपाध्याय शामिल हैं।

‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा पर आधारित मंच

इस अवसर के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया मंच महाकाल लोक (उज्जैन) के मॉडल पर बनाया गया है, जो “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” की भावना को दर्शाता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories