Fri, Feb 13, 2026
23 C
Gurgaon

जोधपुर में अन्नकूट महोत्सव की धूम, मंदिरों में सजाई गईं झांकियां और लगाया गया छप्पन भोग

जोधपुर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

जोधपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। दीपावली के बाद आरंभ हुए अन्नकूट महोत्सव को लेकर जोधपुर में भक्तों का उत्साह चरम पर है। शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

मंदिरों में विशेष आयोजन

महामंदिर श्रीमाली ब्राह्मण समाज की ओर से श्री महालक्ष्मी अन्नकूट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में संत प्राणवल्लभ महाराज ने अन्नकूट की महिमा बताई।

पाल बालाजी मंदिर में विशेष भोग

पाल रोड स्थित बालाजी मंदिर में 28 अक्टूबर को अन्नकूट महोत्सव होगा। पुजारी रामेश्वर दास ने बताया कि मंगलवार को शाम 4 बजे से रात 11:30 बजे तक 56 भोग के दर्शन रहेंगे, जबकि सुबह सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा।

अग्रवाल बगेची व मुहताजी मंदिर में कार्यक्रम

अग्रवाल बगेची स्थित महावीर बालाजी मंदिर में 28 अक्टूबर को सुंदरकांड पाठ और अन्नकूट भोग लगाया जाएगा। वहीं, श्री मुहताजी मंदिर और विष्णु मंदिर नागौरी गेट में 30 अक्टूबर को छप्पन भोग और भजन संध्या का आयोजन होगा।

अचलनाथ व गणेश मंदिर में दर्शन

कटला बाजार के अचलनाथ मंदिर में 31 अक्टूबर को अन्नकूट उत्सव मनाया जाएगा। महंत मुनेश्वरगिरि के सान्निध्य में ठाकुरजी, हनुमान और राधाकृष्ण प्रतिमाओं को भोग अर्पित किया जाएगा।
रातानाडा गणेश मंदिर में 29 अक्टूबर को महोत्सव होगा, जहां भक्त दोपहर 3 बजे से दर्शन कर सकेंगे।

श्रद्धा और उत्साह का पर्व

जोधपुर के मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुंदरकांड पाठ, भजन संध्याएं और अन्नकूट दर्शन से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories