मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्व. बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

0
393

मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को कोरबा जिला के अग्रसेन भवन में आयोजित पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने उनकी धर्मपत्नी पुष्पा अग्रवाल और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया तथा गहरी संवेदना व्यक्त की।

जनसेवा के प्रतीक थे बनवारी लाल अग्रवाल

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल का जीवन जनसेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने सदैव कोरबा जिले के विकास और जनता की भलाई के लिए कार्य किया। उनकी सादगी, विनम्रता और सामाजिक संवेदनशीलता आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय अग्रवाल के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, बिहारी लाल अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here