Sun, Feb 15, 2026
19 C
Gurgaon

अनुभवों की भट्टी में तपे लोगों का जीवन सभी के लिए प्रेरक : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल, 27 अक्टूबर (हि.स.)।

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि अनुभवों की भट्टी में तपे लोगों का जीवन सभी के लिए प्रेरक होता है। उनका जीवनवृत्त समाज और युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन, टीम वर्क, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली और आदर्श नेतृत्व के स्वरूप को यह पुस्तक बखूबी दर्शाती है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल सोमवार को भोपाल में सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) एस.आर. रावत द्वारा लिखित पुस्तक ‘एक फॉरेस्ट ऑफिसर की डायरी’ के विमोचन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन में नई दिशा देगी।

शुक्ल ने आगे कहा कि 93 वर्ष की आयु में भी रावत का यह प्रयास समाज और मानवता के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रमाण है। यह कृति पाठकों को 50 वर्ष पूर्व के प्रशासनिक, सामाजिक और प्राकृतिक परिदृश्य से जोड़ती है। उन्होंने रावत के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

लेखक एस.आर. रावत ने बताया कि यह पुस्तक वन प्रशिक्षण के लिए उपयोगी सिद्ध होगी और सामान्य पाठकों के लिए भी अत्यंत रोचक है। इसमें बोरी, सतपुड़ा, कान्हा, पेंच, अबूझमाड़, कांकेर घाटी जैसे प्रसिद्ध अभयारण्यों और अमरकंटक, चित्रकूट जैसे स्थलों के संस्मरण शामिल हैं। रावत ने कहा कि वर्षों पुराने दस्तावेजों और फोटोग्राफ का संकलन इस पुस्तक का मुख्य आकर्षण है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories