Sun, Mar 15, 2026
24 C
Gurgaon

डीएम जसजीत कौर ने चेताया अधिकारियों को — लापरवाही पर होगी कार्रवाई!

डीएम ने राजस्व विभाग की बैठक में दिखाई सख्ती

बिजनौर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व स्टाफ और कर-करेत्तर समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही और धीमी प्रगति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खनन परिवहन पर कड़ी निगरानी के निर्देश

डीएम ने उप संभागीय परिवहन अधिकारी को आदेश दिया कि खनन से जुड़े सभी वाहनों की नंबर प्लेट, फिटनेस और पंजीकरण की गहन जांच की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी वाहन की नंबर प्लेट संदिग्ध या अपठनीय मिली तो वाहन स्वामी पर तुरंत दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

भूमि विक्रय और शिकायत निस्तारण पर जोर

डीएम कौर ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिया कि भूमि विक्रय से जुड़े मामलों की अनुमति केवल मानक जांच के बाद ही दी जाए। साथ ही, आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेकर निर्धारित समयसीमा में निस्तारित करने को कहा।

राजस्व वसूली में पिछड़ने वाले विभागों को चेतावनी

बैठक में डीएम ने बताया कि मंडी, वाणिज्य कर, परिवहन, विद्युत, खनन और बाट-माप विभाग की वसूली लक्ष्य से काफी कम है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे भी प्रगति नहीं हुई तो सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में गिरावट आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बकायेदारों से वसूली और ऑडिट मामलों पर समीक्षा

डीएम ने बैंकों के सहयोग से बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने और वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित ऑडिट और विभागीय कार्रवाई मामलों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों से तत्परता के साथ निपटान करने को कहा।

बैठक में एडीएम विनय कुमार सिंह, एडीएम वान्या सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्मृति मिश्रा, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories