Sun, Mar 15, 2026
22 C
Gurgaon

एसीपी दिनेश बॉक्सर की बहाली की मांग तेज, बहादुरगढ़ में युवाओं का प्रदर्शन

बहादुरगढ़ में एसीपी दिनेश बॉक्सर के समर्थन में प्रदर्शन

झज्जर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। बहादुरगढ़ में सड़क किनारे फड़ी लगाने वाली महिला को जेसीबी से हटवाने के मामले में कार्रवाई झेल रहे एसीपी दिनेश बॉक्सर के समर्थन में मंगलवार को स्थानीय लोगों और युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेता के नेतृत्व में युवाओं का विरोध मार्च

कांग्रेस नेता रवि खत्री के नेतृत्व में सैकड़ों युवा झज्जर मोड़ से लाल चौक तक सड़कों पर उतरे और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि एसीपी दिनेश कुमार को दोबारा यातायात विभाग का प्रभार सौंपा जाए।

समर्थकों ने कहा — दिनेश ने सुधारी थी ट्रैफिक व्यवस्था

सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी ने कहा कि एसीपी दिनेश कुमार ने शहर की यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार किया था। उनका उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं बल्कि सड़कों से अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुचारु बनाना था।

जेसीबी कार्रवाई से शुरू हुआ विवाद

गौरतलब है कि पटेल नगर के शुक्र बाजार में सब्जी विक्रेताओं की फड़ को जेसीबी की मदद से हटवाया गया था, जिसका वीडियो दिनेश कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने उन्हें एसीपी (यातायात) पद से हटाकर झज्जर पुलिस आयुक्त कार्यालय से अटैच कर दिया था।

“अगर बहाली नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन”

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही दिनेश बॉक्सर को उनके पद पर बहाल नहीं किया गया, तो यह आंदोलन राज्य-स्तरीय विरोध का रूप ले सकता है।

एसीपी दिनेश कुमार, जो इंटरनेशनल बॉक्सर भी रह चुके हैं, फरवरी 2025 में बहादुरगढ़ में एसीपी के रूप में तैनात किए गए थे। इससे पहले भी वे ट्रैफिक एसएचओ रहते हुए अतिक्रमण हटाने में सख्ती दिखा चुके हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories