विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग करें अधिकारी : डीडीसी आलोक कुमार ने दिए सख्त निर्देश

विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग पर जोर

खूंटी, 30 अक्टूबर (हि.स.)। समाहरणालय स्थित डीआरडीए कार्यालय में गुरुवार को मध्याह्न भोजन योजना की जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (डीडीसी) आलोक कुमार ने की।

पारदर्शिता और गुणवत्ता पर चर्चा

बैठक में योजना के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। डीडीसी ने स्कूली बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की उपलब्धता, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की प्रगति, तथा रसोइयों और सहायिकाओं को मानदेय भुगतान जैसी प्रक्रियाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

पौष्टिक भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

डीडीसी ने कहा कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन में हरी सब्जियां और पौष्टिक आहार शामिल होना चाहिए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य और विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। उन्होंने साफ कहा कि इस योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मासिक निरीक्षण और रिपोर्टिंग अनिवार्य

डीडीसी आलोक कुमार ने बीईओ, बीपीओ, बीआरपी और सीआरपी को निर्देशित किया कि वे हर माह अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों का निरीक्षण कर ऑनलाइन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षक और विद्यार्थियों की उपस्थिति, मिड-डे मील की गुणवत्ता, निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन वितरण और अन्य सरकारी योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

शिक्षा और जीवन मूल्यों पर भी जोर

डीडीसी ने यह भी कहा कि विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छता, शिष्टाचार और जीवन-मूल्य सिखाए जाएं ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories