Thu, Feb 12, 2026
16 C
Gurgaon

नादौन में खुला अग्निशमन उप-केन्द्र, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया उदघाटन

शिमला, 10 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को जिला हमीरपुर के नादौन में अग्निशमन उप-केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र में दो अग्निशमन वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके माध्यम से आगजनी जैसी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए इसे नियंत्रण करने की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि इन सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए 19.40 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग के आधुनिकीकरण के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आम लोगों के कल्याण के लिए नीतिगत फैसले लिए गए है तथा जन हितैषी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से इन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की ताकि उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत हो सके।

मुख्यमंत्री ने नादौन के खरीड़ी में 65 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अत्याधुनिक बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स परिसर के निर्माण कार्य का जायजा लिया और कहा कि इस परिसर में खेल जगत से जुड़ी प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय अधोसंरचना मिलेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि इस परिसर में 8 लेन के स्वीमिंग पूल, शुटिंग रेंज सहित कुश्ती, मुक्केबाजी, कबड्डी, योग, टेबल टेनिस तथा बैडमेंटन के लिए समर्पित मैदानों जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। इस परिसर में खेल जगत से जुड़े युवाओं को अपनी प्रतिभाओं के विकास के लिए उपयुक्त महौल मिलेगा तथा युवा पीढ़ी का शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं को मादक पदार्थों के दुरूपयोग के प्रति हतोत्साहित करने तथा उनमें जीवन के प्रति स्फूर्ती तथा रोमांच भरने के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों पर इस तरह के बहुउद्देशीय खेल परिसर विकसित किए जा रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories