बलरामपुर में सरदार पटेल जयंती पर एकता दौड़ और शपथ कार्यक्रम आयोजित

0
357

बलरामपुर में सरदार पटेल जयंती पर एकता दौड़ और शपथ कार्यक्रम आयोजित

बलरामपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। लौह पुरुष और भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तर के साथ-साथ सभी अनुभागों एवं कार्यालयों में अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

उत्साह के साथ निकली एकता दौड़

जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित एकता दौड़ में प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया। हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

शपथ के साथ हुआ समापन

संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली
इस अवसर पर अपर कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय ने उपस्थित सभी को एकता की शपथ दिलाई और कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर ही देश सशक्त और संगठित बन सकता है।

संदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामूहिकता की भावना को और मजबूत करना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here