Thu, Mar 5, 2026
33 C
Gurgaon

पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक पर हमला: चेहरे पर चोट, हमलावर गिरफ्तार

घर के बाहर हुआ हमला

कोलकाता, 3 नवंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के पूर्व वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक पर रविवार रात उनके सॉल्ट लेक स्थित आवास के बाहर हमला हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मल्लिक को चेहरे पर प्रहार किया गया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। घटना के समय वे हाबरा से लौटकर अपने घर के भीतर स्थित कार्यालय में प्रवेश कर रहे थे। हमला होते ही उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया, जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी युवक गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी अत्यंत आक्रामक था और उसे काबू में करने में कई कार्यकर्ताओं को कठिनाई हुई। बाद में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, युवक रविवार दोपहर करीब तीन बजे से ही मल्लिक के घर के बाहर मंडरा रहा था। कुछ समय के लिए वह गायब हुआ और शाम को लौटकर जैसे ही मल्लिक घर पहुंचे, उन पर हमला कर दिया।

मल्लिक को हल्की चोटें

हमले में मल्लिक के चेहरे पर हल्की चोटें आई हैं, हालांकि उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। उन्होंने घटना के बाद पुलिस अधिकारियों से बात कर आरोपी की जानकारी ली।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि हमले की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है। आरोपी युवक को मल्लिक व्यक्तिगत रूप से नहीं पहचानते। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी और गवाहों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories