Sun, Mar 8, 2026
20 C
Gurgaon

छठ पूजा से लौटते वक्त हादसा: डॉक्टर की पत्नी की मौत, परिवार के तीन सदस्य घायल

बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा

बरेली सड़क हादसा डॉक्टर परिवार — उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार देर रात लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। बिहार से छठ पर्व मनाकर लौट रहे डॉक्टर की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मौके पर ही पत्नी की मौत

हादसे में डॉक्टर राकेश कुमार सिंह की पत्नी रश्मि (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डॉक्टर स्वयं, उनकी बेटी और माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के पास हुआ।

छठ पूजा मनाकर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के शेखपुरा जिले के निवासी हैं और फिलहाल राजश्री मेडिकल कॉलेज, बरेली में डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं। वे परिवार के साथ कार से छठ पूजा मनाकर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही बिथरी चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि ट्रक सड़क किनारे गलत तरीके से खड़ा था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories