झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त, स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करो: भाजपा

0
230

भाजपा ने किया प्रदर्शन, उठाई स्वास्थ्य मंत्री को हटाने की मांग

रामगढ़ जिले के छत्तर मांडू स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड की बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने किया।

चाईबासा की घटना से मचा हड़कंप

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित गरीब आदिवासी बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाया गया, जो स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही है। इस घटना के बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है।

“स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को तुरंत बर्खास्त किया जाए”

प्रदर्शनकारियों ने “इरफान अंसारी को बर्खास्त करो, संक्रमित बच्चों को इंसाफ दो” जैसे नारे लगाए। जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार बनने के बाद से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अस्पतालों में लगातार दर्दनाक घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने मांग की कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को तत्काल पद से हटाया जाए और पूरे मामले की जांच सिटिंग जज या सीबीआई से कराई जाए ताकि दोषियों को सख्त सजा मिल सके।

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपायुक्त (DC) को सौंपा।

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, डॉ. संजय प्रसाद सिंह, राजू चतुर्वेदी, रंजन फौजी, विनोद प्रसाद और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here