Sat, Feb 7, 2026
16 C
Gurgaon

फाउंड्री वन: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त कदम – अमिताभ कांत

फाउंड्री वन: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त कदम – अमिताभ कांत

गुरुग्राम, 5 नवंबर (हि.स.)। आईआईएलएम यूनिवर्सिटी ने सोमवार को अपने परिसर में फाउंड्री वन – इनोवेशन हब एंड एक्सेलरेटर का शुभारंभ किया। यह तीन लाख वर्ग फुट में फैला विश्वस्तरीय नवाचार केंद्र होगा, जहां छात्र, शोधकर्ता, उद्यमी और निवेशक एक साथ आकर एआई, डीप टेक, हेल्थकेयर, डिफेंस, बायोटेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देंगे।

इस अवसर पर जी20 शेरपा और पूर्व नीति आयोग सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि फाउंड्री वन का शुभारंभ “आत्मनिर्भर और वैश्विक भारत की दिशा में एक सशक्त कदम” है। उन्होंने कहा कि भारत अब नेतृत्व में दृढ़ और नवाचार में अग्रणी भूमिका निभाने की राह पर है।

कार्यक्रम में मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन आर. सी. भार्गव, शिक्षाविद् अभा एडम्स, डिजाइनर राजीव सेठी और समाजसेवी अभा डालमिया को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।

नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के मिशन डायरेक्टर दीपक बगला ने कहा कि फाउंड्री वन अकादमिक और उद्योग जगत के बीच सेतु का कार्य करेगा, जो भारत की नवाचार क्षमता को विश्व स्तर पर स्थापित करेगा।

एफआईटीटी-आईआईटी दिल्ली के प्रबंध निदेशक डॉ. निखिल अग्रवाल ने कहा कि यह पहल अकादमिक उत्कृष्टता और व्यावहारिक नवाचार को जोड़ने वाला अगला बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि एफआईटीटी आईआईएलएम को तकनीकी और अनुसंधान में मार्गदर्शन देगा, जिससे स्टार्टअप्स स्थानीय समस्याओं का वैश्विक समाधान दे सकें।

आईआईएलएम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर (डॉ.) राहुल सिंह ने कहा कि यह भारतीय उच्च शिक्षा के लिए एक नया अध्याय है, जहां छात्रों को पढ़ाई के साथ नवाचार का अवसर मिलेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories