Sat, Feb 7, 2026
21 C
Gurgaon

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के काफिले पर हमला! भाजपा-टीएमसी आमने-सामने

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के काफिले पर हमले का आरोप, भाजपा-टीएमसी में झड़प

कोलकाता, 06 नवंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। नदिया जिले के नवद्वीप में बुधवार देर रात केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार के काफिले पर हमले का आरोप लगा है।

भाजपा का आरोप – टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया
भाजपा नेताओं का कहना है कि जब सुकांत मजूमदार पार्टी कार्यक्रम से लौट रहे थे, तब नवद्वीप बस स्टैंड के पास उनके काफिले को टीएमसी समर्थकों ने निशाना बनाया। इसी दौरान दोनों दलों के बीच झड़प भी हुई। भाजपा ने दावा किया कि हमला पूरी तरह से योजनाबद्ध था और कुछ हमलावर नशे की हालत में थे। कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टीएमसी ने पलटवार करते हुए आरोपों को नकारा
स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने इन आरोपों को झूठा बताया। नवद्वीप नगर पालिका के चेयरमैन बिमान साहा ने कहा कि हिंसा की शुरुआत तब हुई जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी की ट्रेड यूनियन शाखा आईएनटीटीयूसी के कार्यालय पर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की हरकत से माहौल बिगड़ा और बाद में दोनों पक्षों में झड़प हुई।

लगातार बढ़ रही हैं राजनीतिक हिंसाएं
यह पहली बार नहीं है जब पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमला हुआ हो। पिछले महीने मालदा से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और दार्जिलिंग से सांसद राजू बिष्ट के काफिलों पर भी हमले हुए थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories