तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी, एसआई को प्रयागराज रेफर

0
317

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी, एसआई को प्रयागराज रेफर

बांदा, 6 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के आरटीओ चौराहे के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में उपनिरीक्षक (एसआई) जयश्री सिंह और महिला आरक्षी अनामिका सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायलों की स्थिति
दोनों पुलिसकर्मी कमासिन थाने में तैनात हैं और न्यायालय संबंधी कार्य निपटाने के लिए बांदा आई थीं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसआई जयश्री सिंह की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। महिला आरक्षी अनामिका सिंह की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

दुर्घटना का विवरण
एसआई और महिला आरक्षी बाइक से लौट रहे थे, तभी आरटीओ चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल भेजा।

पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी मेविस टॉक ने मामले की पुष्टि की और बताया कि पूरी घटना की विस्तृत जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here