श्रीराम जन्मभूमि मंदिरः प्रतिष्ठा द्वादशी पर सोने-चांदी के तारों से सजे वस्त्रों में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं श्रीरामलला

– श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे रामलला का अभिषेक

अयोध्या, 11 जनवरी (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि के भव्य मंदिर में विराजमान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज रामलला को प्रतिष्ठा द्वादशी के प्रथम दिन सोने-चांदी के तारों से सजे वस्त्रों को पहनाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का आगाज और रामलला का अभिषेक करेंगे। सुबह 10 बजे से रामलला के पूजन व अभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जिस विधिृविधान से रामलला का अभिषेक किया गया था, उसी तर्ज पर प्रतिष्ठा द्वादशी पर भी रामलला का अभिषेक पंचामृत, सरयू जल आदि से किया जाएगा। अभिषेक-पूजन के बाद ठीक 12:20 बजे रामलला की महाआरती होगी

आम लोगों को भव्य कार्यक्रमों को देखने के लिए अंगद टीला स्थल पर आमंत्रित किया गया है। यहां एक जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया है, जिसमें 5,000 लोगों तक की मेजबानी होगी। आम लोगों को भव्य कार्यक्रमों को देखने का अवसर मिलेगा, जिसमें मंडप और यज्ञशाला में प्रतिदिन आयोजित होने वाले शास्त्रीय सांस्कृतिक प्रदर्शन, अनुष्ठान और राम कथा प्रवचन शामिल हैं। परिसर के अंदर यज्ञ स्थल पर सजावट और उत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं। मंडप और यज्ञशाला इन उत्सवों के प्रमुख स्थल होंगे। आम लोगों के लिए राम मंदिर समारोह का हिस्सा बनने का यह दुर्लभ अवसर है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories