Fri, Feb 27, 2026
16 C
Gurgaon

2026 से फिर दिखेगी इंग्लिश काउंटी में ड्यूक बॉल! ECB ने कूकाबुरा प्रयोग को किया खत्म

ECB ने कूकाबुरा गेंद प्रयोग को किया समाप्त, 2026 से काउंटी चैम्पियनशिप में फिर लौटेगी ड्यूक बॉल

लंदन, 8 नवंबर (हि.स.)। ECB ने कूकाबुरा गेंद प्रयोग समाप्त करने का फैसला ले लिया है। अब 2026 सीजन से इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप में फिर से पारंपरिक हैंड-स्टिच्ड ड्यूक बॉल का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

कूकाबुरा प्रयोग तीन साल बाद समाप्त

ECB ने कूकाबुरा गेंद के प्रयोग की शुरुआत खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में खेलने का अनुभव देने के लिए की थी। लेकिन यह प्रयोग उम्मीद के मुताबिक असरदार साबित नहीं हुआ। कई मैचों में गेंद से खास स्विंग और मूवमेंट देखने को नहीं मिला, जिससे रोमांच कम होता गया।

मैच रोमांच में आई कमी

इसका सबसे बड़ा उदाहरण इस साल ओवल में हुआ मुकाबला रहा, जिसमें सरे ने डरहम के खिलाफ 820 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इसी तरह कई बार गेंदबाजों को विकेट लेने में संघर्ष करना पड़ा। इन सब कारणों के चलते ECB ने कूकाबुरा गेंद प्रयोग समाप्त करने का निर्णय लिया।

निदेशकों और कमेटी की सिफारिश

18 काउंटियों के क्रिकेट निदेशकों ने हाल ही में हुई बैठक में इस प्रयोग को रोकने की सिफारिश की थी। इसके बाद ECB की प्रोफेशनल गेम कमेटी ने इस सप्ताह इसे औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी।

2026 में ड्यूक बॉल की पूरी वापसी

2023 में दो राउंड, फिर 2024 और 2025 में चार-चार राउंड में कूकाबुरा गेंद का उपयोग हुआ। लेकिन अब 2026 सीजन से सभी 14 राउंड ड्यूक बॉल से ही खेले जाएंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories