वाराणसी से आज देश को 4 वंदे भारत की सौगात! बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस तैयार

0
205

सज धज कर तैयार बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस

वाराणसी, 08 नवम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन से चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें सबसे प्रमुख बनारस खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस है, जो काशी से तीन प्रमुख धार्मिक शहरों — काशी, विंध्याचल और चित्रकूट — को जोड़ेगी। यह वाराणसी को मिलने वाली आठवीं वंदे भारत सेवा होगी।

धार्मिक और सांस्कृतिक कनेक्शन मजबूत

बनारस खजुराहो वंदे भारत न केवल धार्मिक कनेक्शंस को मजबूत करेगी, बल्कि मौजूदा ट्रेनों के मुकाबले लगभग 2 घंटे 40 मिनट का समय भी बचाएगी। 8 कोच वाली इस ट्रेन में 7 चेयरकार और 1 एक्जीक्यूटिव क्लास कोच शामिल होगा।

अन्य लॉन्च होने वाली 3 वंदे भारत

  • लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत
  • फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत
  • एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत

लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत लगभग 7 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी। वहीं दिल्ली से पंजाब तक की तेज कनेक्टिविटी फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत प्रदान करेगी। दक्षिण भारत में एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत 8 घंटे 40 मिनट में पहुंचेगी।

स्टेशन सज धज कर तैयार

वाराणसी स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर–8 पर वंदे भारत थीम आधारित रंगोली बनाई गई है, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म 6 से 8 तक ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

रेलमंत्री ने किया निरीक्षण

शुक्रवार देर शाम रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अब तक 7 करोड़ 25 लाख से अधिक यात्री वंदे भारत में सफर कर चुके हैं और देश में करीब 1300 स्टेशन मॉडर्नाइजेशन पर काम जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here