मप्र में आज सभी जिला पंचायतों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’ – 9:30 बजे से होगा सामूहिक गायन कार्यक्रम

0
224

मप्रः जिला पंचायत में आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का गायन कार्यक्रम

इंदौर, 08 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में राज्य शासन के निर्देशानुसार आज सभी जिला पंचायत कार्यालयों में वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शनिवार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इसके साथ ही यह आयोजन जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत के स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें।

विभागीय निर्देश के अनुसार आयोजन

जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देश के अनुसार आज प्रातः 10 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी जिला पंचायत, जनपद पंचायत व ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन कराया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों और जनता की भागीदारी

वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ साथ स्थानीय नागरिक भी भाग लेंगे। शासन का उद्देश्य है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय भाव, एकता और सम्मान को और मजबूत किया जा सके।

10 नवंबर को होगा अगला चरण

इसके बाद, 10 नवंबर को सुबह 10 बजे नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा सभी नगरीय निकायों में भी वंदे मातरम् का गायन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here