PM मोदी ने दिखाई झंडी! देश को मिली 4 नई वंदे भारत ट्रेनें – अब बनारस से खजुराहो जाना होगा और तेज़

0
327

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को चार और वंदेभारत की दी सौगात, दिखाई झंडी, वाराणसी से खजुराहो जाना हुआ आसान

वाराणसी, 08 नवंबर (हि.स.)। शुक्रवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री PM मोदी ने 4 वंदेभारत ट्रेनें चलाईं। परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। इन नई ट्रेनों के शुरू होने से देश में यात्रा समय कम होगा और कई राज्यों में व्यापार व पर्यटन को नई ऊर्जा मिलेगी।

किन रूटों पर शुरू हुईं वंदे भारत

नई वंदे भारत एक्सप्रेस इन रूटों पर चलेगी –

  • बनारस-खजुराहो
  • लखनऊ-सहारनपुर
  • फिरोजपुर-दिल्ली
  • एर्नाकुलम-बेंगलुरु

सबसे खास बनारस-खजुराहो कनेक्शन

बनारस-खजुराहो रूट धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास है। यह रूट काशी से मतंगेश्वर महादेव मंदिर तक शिव धाम से शिव धाम की यात्रा को और सुलभ करेगा। यह ट्रेन वर्तमान विशेष ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी।

अलग-अलग राज्यों को सीधा लाभ

  • लखनऊ-सहारनपुर ट्रेन 7 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी कर लेगी।
  • फिरोजपुर-दिल्ली ट्रेन इस रूट की सबसे तेज़ ट्रेन होगी।
  • एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदेभारत समय दो घंटे से अधिक कम करेगी।

देश में वंदे भारत की संख्या बढ़कर 164

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि देश में पहले से 156 वंदे भारत सेवाएँ चल रही थीं। PM मोदी ने 4 वंदेभारत ट्रेनें चलाईं तो अब गिनती बढ़कर 164 हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here