बिहार चुनाव सुरक्षा सख्त! दूसरे चरण से पहले 3 दिन तक भारत-नेपाल सीमा रहेगी बंद

0
234

बिहार चुनाव सुरक्षा सख्त, 9 से 11 नवंबर तक भारत-नेपाल सीमा बंद

पटना, 08 नवंबर (हि.स.)। दूसरे चरण के मतदान को देखते हुए बिहार में चुनावी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिहार चुनाव सीमा बंद करते हुए 9 नवंबर की सुबह से 11 नवंबर तक भारत-नेपाल बॉर्डर पूरी तरह सील रहेगा। दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है।

बॉर्डर सील कर अवैध गतिविधियों पर रोक

बिहार की 729 किमी सीमा नेपाल से जुड़ती है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में बिहार चुनाव सीमा बंद व्यवस्था लागू रहेगी। इन जिलों में सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त गश्त कर रही हैं।

ट्रेन परिचालन भी बंद रहेगा

जयनगर से नेपाल के जनकपुर तक चलने वाली ट्रेन रविवार से मंगलवार तक बंद रहेगी। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा कारणों के चलते यह निर्णय लिया है।

एसएसबी और पुलिस सतर्क

अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि नेपाल से लगते क्षेत्रों में एसएसबी और स्थानीय पुलिस रात में संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही है। 90 से अधिक चेकपॉइंट्स पर नजर रखी जा रही है। बिहार चुनाव सीमा बंद करने का उद्देश्य अवैध आवाजाही, स्मगलिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here