छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

0
196

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रवाना होंगे। यह दौरा निवेश वृद्धि, स्किल डेवलपमेंट और सुशासन के आधुनिक मॉडल को अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि गुजरात में सफल मॉडल को समझते हुए छत्तीसगढ़ में बेहतर नीतियां लागू की जा सकें।

गांधीनगर में मीटिंग और प्रस्तुतीकरण

मुख्यमंत्री आज गांधीनगर पहुंचकर गुजरात के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम डैशबोर्ड, जनशिकायत निवारण प्रणाली और इन्वेस्ट गुजरात की निवेश नीतियों पर विस्तार से प्रस्तुतीकरण होगा। छत्तीसगढ़ सरकार भविष्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने के लिए गुजरात मॉडल का अध्ययन करने पर फोकस कर रही है।

स्किल डेवलपमेंट मॉडल का अवलोकन

साय गांधीनगर स्थित नामटेक ग्लोबल स्किल कॉलेज का भ्रमण भी करेंगे। यहां अत्याधुनिक स्किल ट्रेनिंग और मल्टी डोमेन टेक्निकल ट्रेनिंग सिस्टम का मॉडल देखा जाएगा। छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह के स्किल हब स्थापित करने की संभावना पर चर्चा होगी। इसके बाद वे साबरमती रिवरफ्रंट पर लंच करेंगे।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में कार्यक्रम में शामिल होंगे

अहमदाबाद से मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर द्वारा केवड़िया जाएंगे और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी अवलोकन करेंगे। वे भारत पर्व 2025 और एकता प्रकाश पर्व में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम केवड़िया सर्किट हाउस में तय किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here