Sat, Feb 7, 2026
11 C
Gurgaon

ऐतिहासिक मुगल रोड के किनारे डोबीजान में पहला शीतकालीन कार्निवल आयोजित

शोपियां, 11 जनवरी (हि.स.)। कश्मीर की लुभावनी सुंदरता को प्रदर्शित करने के लिए दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में प्रशासन ऐतिहासिक मुगल रोड के किनारे डोबीजान में अपना पहला शीतकालीन कार्निवल आयोजित कर रहा है।

आज से शुरू हुए दो दिवसीय कार्यक्रम का नाम हीमल और नागराय की पौराणिक प्रेम कहानी के नाम पर रखा गया है जिसे ब्रिटिश मिशनरी जेएच नोल्स ने अपनी पुस्तक फोक टेल्स ऑफ कश्मीर में लोकप्रिय बनाया था।

शोपियां शहर से सिर्फ 15 किलोमीटर दूर स्थित डोबीजान तक ऊबड़.खाबड़ पहाड़ों को काटकर एक घुमावदार सड़क से पहुंचा जा सकता है। बर्फ से ढकी चोटियों और ऊंचे देवदार के पेड़ों से घिरा यह सुरम्य स्थल अपने विशाल घास के मैदान और गर्म पानी के झरने के लिए प्रसिद्ध है जिसके बारे में माना जाता है कि इसमें औषधीय गुण हैं।

कार्निवल में बच्चों के लिए बर्फ के खेल और प्रतियोगिताओं सहित कई तरह की गतिविधियाँ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्थानीय व्यंजनों और शिल्प को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है।

प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक व्यवस्था की गई है। अधिकारी ने कहा कि यह एक विस्तृत महोत्सव है जिसका उद्देश्य न केवल क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को उजागर करना है बल्कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना भी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories