हॉकी इंडिया में उत्तर प्रदेश का योगदान अविस्मरणीय: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

0
488

मुख्यमंत्री योगी ने किया एफआईएच हॉकी विश्व कप ट्रॉफी का स्वागत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास पर तमिलनाडु में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप की ट्रॉफी का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य के खेल मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।

“हॉकी इंडिया में उत्तर प्रदेश का योगदान अविस्मरणीय”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी इंडिया में उत्तर प्रदेश का योगदान अविस्मरणीय और ऐतिहासिक रहा है
उन्होंने कहा, “यह ट्रॉफी का उत्तर प्रदेश आना हमारे स्वर्णिम इतिहास की याद दिलाता है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने इसी प्रदेश की धरती पर जन्म लिया था और उनके नेतृत्व में भारत ने तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते थे।

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से बढ़ेगा खेलों का स्तर

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण करा रही है।
उन्होंने कहा कि इस यूनिवर्सिटी का पहला सत्र इस वर्ष से प्रारंभ हो चुका है, जो खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण, शोध और खेल शिक्षा का नया केंद्र बनेगा।

उत्तर प्रदेश ने दिए देश को कई दिग्गज हॉकी खिलाड़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि के.डी. सिंह बाबू, अशोक कुमार, रवींद्र पाल, डा. आर.पी. सिंह, अब्दुल अजीज, पुष्पा श्रीवास्तव और वंदना कटारिया जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
सरकार बाराबंकी में के.डी. सिंह बाबू के पैतृक आवास को म्यूजियम में बदलने का कार्य भी कर रही है ताकि उनकी स्मृतियां सदैव जीवित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here