अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, परिवार ने जारी किया बयान — फैंस से की ये खास अपील

घर लौटे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’

कई दिनों के इलाज के बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को आखिरकार ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई से छुट्टी मिल गई है। बुधवार सुबह उन्हें एंबुलेंस के ज़रिए घर लाया गया, जहां बेटे बॉबी देओल सहित परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ मौजूद रहे। डॉक्टरों के अनुसार, अब धर्मेंद्र का आगे का इलाज घर पर ही जारी रहेगा

डॉक्टरों ने दी जानकारी

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र को 12 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे डिस्चार्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत में लगातार सुधार देखा जा रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें रेस्ट और होम मॉनिटरिंग की सलाह दी गई है।

फैंस के बीच खुशी की लहर

जैसे ही धर्मेंद्र के घर लौटने की खबर आई, देशभर में फैंस ने राहत की सांस ली। पंजाब के साहनेवाल और फगवाड़ा सहित कई जगहों पर लोगों ने मंदिरों और गुरुद्वारों में उनकी स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थनाएं की थीं। अब जब अभिनेता घर लौट आए हैं, सोशल मीडिया पर “वेलकम होम धर्मेंद्र जी” ट्रेंड करने लगा है।

परिवार का आधिकारिक बयान

धर्मेंद्र के परिवार ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा —

“धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब उनका इलाज घर पर जारी रहेगा। हम सभी से निवेदन करते हैं कि किसी भी तरह की अटकलें या अफवाहें न फैलाएं। कृपया धर्मेंद्र जी और हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। हम सभी फैंस और शुभचिंतकों के प्रेम और प्रार्थनाओं के प्रति आभारी हैं।”

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories