Thu, Mar 5, 2026
21 C
Gurgaon

राजगढ़ःदामाद ने दोस्त के साथ मिलकर किया था ससुर का ट्रेक्टर चोरी,गिरफ्तार

राजगढ़,11 जनवरी (हि.स.)। माचलपुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन दिन पहले ग्राम पथरी से चोरी हुए ट्रेक्टर चोरी के मामले में फरियादी के दामाद और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से सात लाख रुपए कीमती चोरी हुआ ट्रेक्टर बरामद किया गया।

थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह मावई ने शनिवार को बताया कि 8 जनवरी को ग्राम पथरी निवासी बदेसिंह पुत्र भंवरलाल सौंधिया ने शिकायत दर्ज कि, जिसमे उन्होंने बताया की देर रात अज्ञात बदमाश घर के सामने से 457 डीआई ट्रेक्टर चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदेही मनोहर पुत्र परथीसिंह निवासी पाड़लिया और गौरीलाल पुत्र अनारसिंह सौधिया निवासी पाड़लिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ पर आरोपितों ने चोरी करना स्वीकार किया। फरियादी व आरोपित आपस में ससुर-दामाद है, ससुर को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह मावई, एसआई हुकुम सिंह कांकरवाल, एएसआई राधेश्याम ठाकुर,प्रआर.कमलसिंह, आर.रविन्द्र जाट सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories