सोनीपत में लॉरेंस गैंग के लिए फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली व यूपी से दो गिरफ्तार

-लॉरेंस गैंग के लिए पासपोर्ट बनाने

वाले दिल्ली और यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत, 11 जनवरी (हि.स.)। स्पेशल

टास्क फोर्स (एसटीएफ) सोनीपत ने फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट तैयार करने वाले गिरोह

का भंडाफोड़ किया है।

इस मामले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार

किया गया है, जो लॉरेंस गैंग के सदस्यों के लिए फर्जी पासपोर्ट तैयार कर रहे थे। गिरफ्तार

आरोपियों को अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

लॉरेंस

गैंग के दो कुख्यात गैंगस्टर अमन भैंसवाल और अंकित नरवाल के फर्जी दस्तावेजों का उपयोग

कर पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का खुलासा एसटीएफ सोनीपत की टीम ने किया। इनमें से एक

आरोपी को विदेश भागने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया। आरोपी बिजेंद्र जैन को दिल्ली

के शाहदरा से और सन्नी कुमार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।

बताया

गया कि अंकित नरवाल ने दिल्ली के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। एसटीएफ अधिकारी

ने बताया कि अंकित नरवाल लॉरेंस गैंग का सदस्य है और विदेश भागने की फिराक में था।

26 जुलाई 2024 को दिल्ली कार्यालय से अंकित का पासपोर्ट जारी हुआ था।

मामले की जानकारी

एसटीएफ को मिलने पर 14 दिसंबर को बरोदा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। पुलिस पहले

ही अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

आरोपी बिजेंद्र दिल्ली में सीएसी सेंटर चलाता

था और पासपोर्ट बनवाने का कार्यालय भी संचालित करता था।

वहीं, सन्नी फर्जी दस्तावेज

तैयार करने में माहिर था। बिजेंद्र ने सन्नी के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ही अंकित

का पासपोर्ट बनवाया।

स्पेशल

टास्क फोर्स के डीएसपी इंदीवर ने बताया कि दोनों आरोपियों के फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट

तैयार किए गए। रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि इस गिरोह में

और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories