शिमला: संदिग्ध हालात में पूर्व सैनिक की मौत, शरीर पर गंभीर चोटें; पत्नी की शिकायत पर FIR

शिमला: संदिग्ध हालात में पूर्व सैनिक की मौत, शरीर पर गंभीर चोटें; पत्नी की शिकायत पर FIR

शिमला, 14 नवंबर। शहर में एक पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक संदीप कुमार, जो सेना से रिटायर होने के बाद शराब की लत से जूझ रहे थे, हाल ही में रिहैब सेंटर और आईजीएमसी के मनोरोग विभाग में इलाज करवा रहे थे। लेकिन उनके शरीर पर कई चोटों और नीले निशानों के मिलने से मामला गंभीर हो गया है।

नशे की हालत में लौटे, शरीर से बह रहा था खून

मृतक की पत्नी कृष्णा देवी ने बताया कि 12 नवंबर की रात संदीप नशे की हालत में घर लौटे। उनकी नाक से खून बह रहा था और पैंट व हाथों पर भी खून था। उनकी स्थिति देखकर उन्होंने रिहैब सेंटर के कर्मचारियों को बुलाया, जो सुबह करीब 5 बजे संदीप को साथ ले गए।

कुछ घंटों बाद पत्नी को सूचना मिली कि संदीप की तबीयत अचानक बिगड़ी है। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को आईजीएमसी भेजा गया और वहां भी मृत्यु की पुष्टि हुई।

शरीर पर अनेक चोटों के निशान

आईजीएमसी मोर्चरी में मेडिकल जांच के दौरान मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटें, खरोंचें और नीले पड़े हुए निशान पाए गए। पत्नी का आरोप है कि घर लौटने से पहले किसी ने उनके पति के साथ मारपीट की होगी और यही चोटें उनकी मौत का कारण बनीं।

FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (ग़ैर-इरादतन हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर, शिमला के एसएचओ सभी पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories