Tue, Feb 17, 2026
26 C
Gurgaon

भोपाल इज्तिमा 2025: आज दुआ-ए-खास के साथ होगा समापन, 10–12 लाख जायरीन की उम्मीद

भोपाल, 17 नवंबर। राजधानी में चल रहा भोपाल इज्तिमा 2025 आज दुआ-ए-खास के साथ समाप्त होगा। सुबह 10 बजे से 1.30 बजे तक दुआ-ए-खास की जाएगी। इस दौरान 10 से 12 लाख जायरीन के शामिल होने की उम्मीद है। फजिर के बाद मौलाना जकरिया हफीज तकरीर करेंगे, जबकि दुआ-ए-खास हजरत मौलाना सआद साहब फरमाएंगे।

भारी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इतनी बड़ी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और इज्तिमा कमेटी ने मिलकर विशेष प्रबंध किए हैं। भोपाल इज्तिमा 2025 स्थल घासीपुरा ईटखेड़ी के आसपास रूट डायवर्जन, अतिरिक्त पार्किंग और पैदल मार्ग बनाए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और सुरक्षा बल तैनात हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई है।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं। ATVM मशीनें बढ़ाई गई हैं और भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है। इज्तिमा के दौरान भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 की पार्किंग व्यवस्था अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।

ये ट्रेनें चलेंगी अतिरिक्त कोच के साथ

जायरीन की सुविधा के लिए रेलवे ने दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।

  • ट्रेन 18235 भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस, तारीख 17 और 18 नवंबर को 1 अतिरिक्त सामान्य कोच लगेगा।
  • ट्रेन 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस, तारीख 17 और 18 नवंबर को 1 अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़ा जाएगा।

प्रशासन पूरी तरह सतर्क

भीड़ बढ़ने के मद्देनजर पुलिस कंट्रोल रूम, मेडिकल टीम और रेस्क्यू यूनिट तैयार हैं। प्रशासन का कहना है कि भोपाल इज्तिमा 2025 के शांतिपूर्ण समापन के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories