Sat, Mar 14, 2026
22 C
Gurgaon

राष्ट्रपति मुर्मु आज लखनऊ में ब्रह्माकुमारीज़ थीम लॉन्च और स्काउट्स-गाइड्स समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति मुर्मु आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में

नई दिल्ली, 28 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय ओडिशा–उत्तर प्रदेश दौरे के अंतिम दिन आज लखनऊ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता के अनुसार, वह पहले ब्रह्माकुमारीज़ की वार्षिक थीम 2025–26 ‘विश्व एकता और भरोसे के लिए ध्यान’ के शुभारंभ समारोह में भाग लेंगी। इस थीम का उद्देश्य ध्यान, आंतरिक शांति और वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देना है।

भारत स्काउट्स और गाइड्स कार्यक्रम में भी लेंगी भाग

ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति मुर्मु भारत स्काउट्स और गाइड्स के हीरक जयंती वर्ष के समापन समारोह में शामिल होंगी। वह इसके 19वें राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति बच्चों, युवाओं और समाज सेवा से जुड़े स्वयंसेवकों को प्रेरित करने वाला संदेश देंगी।

ओडिशा विधानसभा में दिया प्रेरक संबोधन

राष्ट्रपति ने अपने दौरे के पहले दिन भुवनेश्वर में ओडिशा विधानसभा को संबोधित किया था। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि उनका कर्तव्य है कि वे नागरिकों की उम्मीदों को पूरा करें और उनके सपनों को साकार करें
उन्होंने यह भी कहा कि 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में ओडिशा की भूमिका निर्णायक होगी।

राष्ट्रपति मुर्मु ने विधानसभा में अपने विधायक और मंत्री रहने के दिनों को याद करते हुए कहा कि कई वर्षों बाद सदन में लौटने से उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने ओडिशा के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में योगदान का विशेष उल्लेख किया।

जनजातीय समुदायों के संघर्ष का उल्लेख

राष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा की धरती ने चंद्रशोक को धर्मशोक में बदलते देखा है। साथ ही जनजातीय समुदायों ने विदेशी शासन के खिलाफ संघर्ष कर देश के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories