Sat, Mar 14, 2026
22 C
Gurgaon

हांगकांग में भीषण आग से हाहाकार — आठ इमारतों में 94 लोगों की मौत

हांगकांग में भीषण आग, 94 लोगों की मौत

हांगकांग, 28 नवंबर (हि.स.)। चमक–धमक के लिए मशहूर हांगकांग इस समय अपने इतिहास की सबसे भयावह आग से जूझ रहा है। ताई पो के वांग फुक कोर्ट क्षेत्र स्थित आठ बहुमंजिला आवासीय इमारतों में दो दिन पहले लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है।

चार इमारतों की आग पर काबू, तीन में अब भी संघर्ष

दमकल विभाग ने बताया कि गुरुवार सुबह तक चार इमारतों में आग बुझा दी गई थी। बाकी तीन टॉवर्स में आग को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। एक इमारत को सुरक्षित घोषित किया गया था, लेकिन रात में आग फिर भड़क उठी, जिससे पूरा इलाका धुएँ से घिर गया।

बचाव अभियान के दौरान मिले पांच और शव

द स्टैंडर्ड अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, आज तड़के पांच और शव मिले, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। गुरुवार शाम करीब पाँच बजे एक इमारत में आग दोबारा भड़कने से स्थिति और गंभीर हो गई। दमकलकर्मियों ने ऊंची सीढ़ियों के जरिए पानी का छिड़काव किया और रातभर जीवित लोगों की तलाश जारी रखी।

कई लोग गंभीर, दम घुटने से भी मौत

दमकल विभाग का कहना है कि 78 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्वास्थ्य सचिव लो चुंग-माऊ के अनुसार, कई लोगों की मौत आग नहीं, बल्कि धुआँ भर जाने से दम घुटने पर हुई है। आठों टॉवर मिलाकर करीब 2,000 फ्लैट हैं, जिससे हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

भवन निर्माण कंपनी के अधिकारी गिरफ्तार

अधिकारियों ने भवन निर्माण कंपनी के दो निदेशकों और एक सलाहकार अभियंता को गिरफ्तार किया है। उन पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही की बात सामने आ रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories