राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर आज से इंदौर प्रवास पर, जनसुनवाई और समीक्षा बैठकें होंगी

0
152

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर इंदौर के दो दिवसीय दौरे पर

इंदौर, 28 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर इंदौर के दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को पहुंच रही हैं। उनके आगमन के साथ महिला सुरक्षा, लंबित शिकायतों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा पर केंद्रित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें

सुबह 11 बजे वे इंदौर संभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेंगी। बैठक में महिला सुरक्षा, संवेदनशील मामलों के निस्तारण और विभागीय समन्वय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

“राष्ट्रीय महिला आयोग… आपके द्वार” जनसुनवाई

दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक रेसीडेंसी कोठी में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस दौरान वर्ष 2023 से 2025 तक की 40 लंबित पुलिस विभाग की शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी।
यदि कोई महिला अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहती है, तो वह निर्धारित समय पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करा सकती है।

जनसंपर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

दोपहर 2 बजे से इंदौर संभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक होगी। इसमें लंबित प्रकरणों, महिला सुरक्षा उपायों और पॉश एक्ट की पालन प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी।

वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण और अन्य कार्यक्रम

विजया रहाटकर वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) का निरीक्षण भी करेंगी और वहां उपलब्ध सुविधाओं तथा सेवाओं की समीक्षा करेंगी।
इसके अलावा वे सुशील बंसल कॉलेज में आयोजित यशोदा एप कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी।

पॉश एक्ट पर कार्यशाला में होंगी शामिल

29 नवंबर को दोपहर 12 बजे वे कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (पॉश एक्ट) पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगी। इसमें स्थानीय परिवाद समिति और आंतरिक परिवाद समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here