Sat, Mar 14, 2026
26 C
Gurgaon

औरैया मंडी में आढ़त मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पिटाई कर हत्या का लगाया आरोप

औरैया मंडी में आढ़त मजदूर की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, परिजनों का हंगामा

औरैया, 28 नवंबर (हि.स.)। जिले की मुख्य मंडी में गुरुवार देर रात धान खरीद के दौरान एक आढ़त मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मंडी परिसर पहुंच गए और शव को हटाने से इंकार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

चिरुहुली गांव निवासी जलालुद्दीन कई वर्षों से औरैया मंडी की एक आढ़त पर मजदूरी कर रहा था। गुरुवार को वह रोजाना की तरह सुबह मंडी पहुंचा और शाम तक लगातार काम करता रहा। परिवार के अनुसार दोपहर में उसका बेटा भोजन लेकर गया था, तब वह बिल्कुल स्वस्थ था। जलालुद्दीन ने घर के लिए सब्जियां भी भेजी थीं।

रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने परिवार को फोन कर सूचना दी कि जलालुद्दीन की मंडी परिसर में पिटाई कर हत्या कर दी गई है। परिवार जब मौके पर पहुंचा, तो उसका शव वहीं पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों ने संभावित आरोपितों की गिरफ्तारी और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए विरोध शुरू कर दिया।

सूचना पर कोतवाली पुलिस और मंडी समिति के अधिकारी पहुंचे और परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया।

सीओ सिटी अशोक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के बीमार रहने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories