मीरजापुर में स्विफ्ट कार कंटेनर से टकराई, चार लोगों की मौत

यूपी के मीरजापुर में स्विफ्ट कार कंटेनर से टकराई, चार की मौत

मीरजापुर, 28 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कछवां थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास प्रयागराज–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्विफ्ट कार के कंटेनर से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और थाना कछवां की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

कार ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में मारी जोरदार टक्कर

जांच में पता चला कि प्रयागराज की ओर से आ रही स्विफ्ट कार (UP 70 BZ 4500) तेज रफ्तार में थी और सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार सवार

  • श्याम कृष्ण (55) पुत्र बाबूलाल यादव
  • अनुराग यादव (30) निवासी कोरांव, प्रयागराज
    की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क किनारे बैठे दो लोग भी हादसे की चपेट में

उसी समय सड़क के किनारे बैठे दो लोग भी टक्कर की चपेट में आ गए।

  • एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई,
  • जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

इस तरह हादसे में कुल चार लोगों की मृत्यु हुई है।

पुलिस ने शव भेजे पोस्टमार्टम

कछवां पुलिस ने चारों मृतकों का पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर ने बताया कि मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories