Sat, Mar 14, 2026
30 C
Gurgaon

मध्य प्रदेश में ठंड ने बढ़ाई रफ्तार: 12 शहरों में पारा 10° से नीचे, भोपाल-इंदौर में छाया घना कोहरा

मध्य प्रदेश में सर्दी ने फिर पकड़ी रफ्तार

भोपाल, 29 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। गुरुवार-शुक्रवार की रात तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई, जिससे प्रदेश के दर्जनों इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शहडोल संभाग का कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 6.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

12 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

जबलपुर, ग्वालियर सहित प्रदेश के 12 शहरों में तापमान 10°C से कम दर्ज हुआ।
कुछ प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा—

  • नौगांव (छतरपुर) – 6.5°C
  • रीवा – 6.8°C
  • उमरिया – 6.9°C
  • खजुराहो – 7.8°C
  • मलाजखंड – 8.6°C
  • दतिया – 9°C
  • मंडला – 9.3°C
  • राजगढ़ – 9.6°C
    बड़े शहरों में जबलपुर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 9.4°C दर्ज किया गया।

भोपाल–इंदौर–उज्जैन में छाया कोहरा

राजधानी भोपाल में रात से ही धुंध शुरू हो गई थी, जबकि सुबह विजिबिलिटी 1000 से 1500 मीटर के बीच रही।

  • भोपाल – 11°C
  • इंदौर – 15.1°C
  • ग्वालियर – 9.7°C
  • उज्जैन – 15.5°C

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और राजस्थान में सक्रिय चक्रवाती गतिविधि के कारण ठंड में तेजी आई है। उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं ने भी तापमान को नीचे धकेला है। शनिवार को भी कोहरे और ठिठुरन का असर बना रहेगा।

एक ही रात में 4–5 डिग्री की गिरावट

पिछले सप्ताह तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन गुरुवार-शुक्रवार की रात एक ही झटके में कई शहरों में पारा 4 से 5 डिग्री लुढ़क गया। विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में प्रदेश में सर्दी और बढ़ने की संभावना है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories