अमेरिका ने अफगान पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा जारी करना रोका, सुरक्षा कारणों का हवाला

0
216

अमेरिका ने अफगान पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए वीजा जारी करने पर रोक लगाई

वॉशिंगटन, 29 नवंबर (हि.स.)। अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अफगानिस्तान के पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले सभी लोगों के लिए वीजा जारी करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह निर्णय व्हाइट हाउस के पास 26 नवंबर को हुई गोलीबारी की घटना के बाद लिया गया, जिसमें एक अफगान नागरिक ने दो गार्ड्स पर गोली चला दी थी।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जारी किया आदेश

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर स्टेट डिपार्टमेंट ने यह कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि “अमेरिका अपने लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है, इसलिए अफगान पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले किसी भी व्यक्ति को वीजा जारी नहीं किया जाएगा।”

घटना के बाद ट्रंप का कड़ा रुख

घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका की आव्रजन नीति को और सख्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि तीसरी दुनिया से आने वाले प्रवासियों पर स्थायी प्रतिबंध लगाया जाएगा ताकि देश की व्यवस्था को पुनर्स्थापित किया जा सके। इसके साथ ही गैर-नागरिकों को मिलने वाले संघीय लाभ और सब्सिडी समाप्त करने की भी घोषणा की गई।

सुरक्षा एजेंसियां उच्च सतर्कता पर

व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। जांच एजेंसियां हमलावर की पृष्ठभूमि, संपर्क और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही हैं।

अमेरिका के इस कदम से अफगानिस्तान के नागरिकों, विदेशी छात्रों, प्रवासियों और शरणार्थी आवेदकों पर व्यापक असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here