Wed, Mar 11, 2026
33 C
Gurgaon

रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे जीआरपी आरक्षक की मौत

रायगढ़ : सड़क दुर्घटना में जीआरपी आरक्षक की मौत

रायगढ़, 29 नवंबर (हि.स.)। रायगढ़ जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीआरपी आरक्षक बलराम साहू की मौत हो गई। वह ट्रेन ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बलराम साहू ग्राम नेतनागर (जुटमिल थाना क्षेत्र) के रहने वाले थे और रायगढ़ जीआरपी में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे उनकी ट्रेन ड्यूटी थी। वे अपने घर से निकलकर ढीमरापुर रोड स्थित होटल अंश के पास पहुंचे ही थे कि अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने की मदद

घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि आरक्षक गंभीर रूप से घायल पड़े थे। वाहन की तत्काल व्यवस्था न होने पर स्थानीय लोगों ने ऑटो की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गांव में शोक की लहर

बलराम साहू की मौत की खबर मिलते ही उनके गृह ग्राम नेतनागर में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और स्थानीय लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।

पुलिस जांच में जुटी

सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories