Tue, Mar 10, 2026
34 C
Gurgaon

बॉक्स ऑफिस पर ‘तेरे इश्क में’ की धूम, ‘गुस्ताख इश्क’ पहले दिन ही हुआ फ्लॉप

बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘तेरे इश्क में’, ‘गुस्ताख इश्क’ पहले दिन ही धराशायी

नई दिल्ली, 29 नवंबर (हि.स.)। शुक्रवार को रिलीज हुई दो बड़ी फिल्मों ‘तेरे इश्क में’ और ‘गुस्ताख इश्क’ की भिड़ंत ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी थी। सोशल मीडिया से लेकर थिएटर्स तक एक ही सवाल था—कौन जीतेगा पहला दिन? शुरुआती आंकड़े सामने आते ही तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है।

तेरे इश्क में की धांसू ओपनिंग

धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत करते हुए पहले दिन 16.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सैकनिल्क के मुताबिक, यह रिलीज के साथ ही 2025 की दूसरी सबसे बड़ी रोमांटिक ओपनर बन गई है।
आनंद एल राय निर्देशित फिल्म की कहानी गुस्सैल युवक शंकर (धनुष) और कॉलेज स्टूडेंट मुक्ति (कृति सेनन) के इमोशनल, दर्द और ड्रामा से भरे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है।

‘गुस्ताख इश्क’ पहले दिन ही पस्त

धनुष की फिल्म के सामने विजय वर्मा की ‘गुस्ताख इश्क’ टिक नहीं पाई। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 50 लाख रुपये रहा।
दर्शकों की मिश्रित प्रतिक्रिया और कड़ा क्लैश फिल्म पर भारी पड़ा। उम्मीद है कि वीकेंड पर मामूली सुधार हो, लेकिन ओपनिंग ने फिल्म के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

गुस्ताख इश्क — दमदार कलाकार, कमजोर शुरुआत

विभु पुरी निर्देशित फिल्म में विजय वर्मा के साथ फातिमा सना शेख, नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी अहम भूमिकाओं में हैं।
यह फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बतौर निर्माता पहली फिल्म है। कहानी पुरानी दिल्ली की एक प्रिंटिंग प्रेस को बचाने की लड़ाई के बीच गुरु–शिष्य और प्रेम के भावनात्मक सफर को दिखाती है।

नतीजा साफ—पहला दिन ‘तेरे इश्क में’ के नाम

पहले दिन के कलेक्शन ने बता दिया है कि दर्शकों की पसंद कौन सी फिल्म बनी। ‘तेरे इश्क में’ जहां अपनी मजबूत शुरुआत से वीकेंड की ओर बढ़ रही है, वहीं ‘गुस्ताख इश्क’ को बॉक्स ऑफिस पर टिकने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories