Wed, Mar 11, 2026
36 C
Gurgaon

अररिया में अंतर्राज्यीय स्मैक तस्करी का भंडाफोड़: सास-दामाद 206 ग्राम स्मैक और 50 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय स्मैक कारोबारी सास-दामाद 206 ग्राम स्मैक, 50 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार

अररिया, 29 नवंबर (हि.स.)। जिले की पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय स्मैक कारोबार में शामिल सास-दामाद की जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 206 ग्राम स्मैक और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने दी।

बस से कर रहे थे तस्करी

एसपी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को सूचना मिली थी कि कलियागंज से आने वाली राज दुलारा बस (संख्या BR 38 P 3278) में एक महिला और एक पुरुष भारी मात्रा में स्मैक लेकर पलासी आ रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

पलासी चौक पर बस की तलाशी के दौरान दो संदिग्ध यात्री अलग-अलग सीटों पर बैठे मिले। पूछताछ पर वे बार-बार अपना नाम-पता बदलने लगे। तलाशी में महिला के कपड़ों में छुपाए काले पॉलिथिन से 206 ग्राम स्मैक और उनके पास से 50,000 रुपये नकद बरामद हुए।

दोनों निकले सास-दामाद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

  • सलिअख शेख (40), निवासी महेशापुर नयाग्राम, मालदा (पश्चिम बंगाल)
  • बेहुला देवी (58), निवासी खनता कलिया चौक, मालदा (पश्चिम बंगाल)

दोनों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे लंबे समय से मिलकर स्मैक की खरीद-बिक्री करते रहे हैं। पुलिस के अनुसार यह अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

पलासी थाना में कांड संख्या 471/25 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर धारा 8(सी), 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि तस्करी से जुड़े अन्य लिंक और सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी है।

छापामारी दल में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, एसआई प्रमोद कुमार, अमरनाथ राय, रौशन कुमार सिंह, श्यामा सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories