कैंचीधाम यात्रा: 125वीं जयंती पर कल बदलेगी यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा

कैंचीधाम यात्रा को लेकर यातायात व्यवस्था में कल रहेगा परिवर्तन

नैनीताल, 29 नवंबर (हि.स.)। प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल कैंचीधाम में रविवार को सप्ताहांत के साथ बाबा नीम करौली महाराज की 125वीं जयंती पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष कैंचीधाम यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था रविवार प्रातः 08 बजे से प्रभावी होगी।

नैनीताल–ज्योलीकोट मार्ग से आने वालों के लिए व्यवस्था

नैनीताल और ज्योलीकोट की ओर से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनिटोरियम में पार्क कराया जाएगा। वहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम भेजा जाएगा।

भीमताल की ओर से आने वाले श्रद्धालु

भीमताल की दिशा से आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को विकास भवन, भीमताल में पार्क करेंगे। वहां से भी कैंचीधाम तक शटल सेवा संचालित की जाएगी।

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहनों को

  • खुटानी – मुक्तेश्वर – रामगढ़ मार्ग
    से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

अल्मोड़ा, रानीखेत और बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को

  • क्वारब – रामगढ़ – मुक्तेश्वर – खुटानी – भीमताल मार्ग
    से होकर आगे भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

जरूरत पड़ने पर कुछ वाहनों को गौड़ाखाल, गेठिया और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रोका जा सकता है।

आवश्यक सेवाओं को छूट

सब्जी, फल, गैस, दूध, ईंधन जैसी आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

प्रशासन की अपील

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से संयम रखने और यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ का दबाव कम होने पर यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories