कमिश्नर डोमन सिंह ने पुनर्वास केन्द्रों के बेहतर संचालन पर दिया जोर

कमिश्नर ने सीईओ की संभागस्तरीय बैठक में पुनर्वास केन्द्रों के बेहतर संचालन पर दिया बल

जगदलपुर, 29 नवंबर (हि.स.)। बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा कि पुनर्वासित परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रशासन को और अधिक संवेदनशील और प्रभावी तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पुनर्वासितों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थिर जीवन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित संभागस्तरीय बैठक में उन्होंने बस्तर संभाग के सभी जिला पंचायत सीईओ को पुनर्वास केन्द्रों के बेहतर संचालन और योजनाओं के पूर्ण सेचुरेशन पर विशेष बल देने के निर्देश दिए।

अजीविका, प्रशिक्षण और परामर्श जरूरी

कमिश्नर सिंह ने कहा कि पुनर्वासितों को आजीविका के मजबूत साधन, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर, शिक्षा और परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जब तक लाभार्थियों को समय पर मार्गदर्शन और नियमित निगरानी नहीं मिलेगी, पुनर्वास कार्यक्रमों का वास्तविक प्रभाव दिखाई नहीं देगा।

परिवार जैसा माहौल देने पर जोर

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पुनर्वासित व्यक्ति को परिवार जैसा सुरक्षित वातावरण दिया जाए ताकि वे आत्मविश्वास के साथ जीवन को पुनः व्यवस्थित कर सकें। विभागों के बीच समन्वय बढ़ाते हुए पुनर्वास कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने पर भी उन्होंने जोर दिया।

कमिश्नर ने यह भी कहा कि पुनर्वासितों को उनकी पात्रता के अनुसार सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सुनिश्चित किया जाए कि वे किसी भी सुविधा से वंचित न रहें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories