Sat, Mar 21, 2026
18 C
Gurgaon

मप्रः खलघाट टोलनाका पर आज किसानों–मजदूरों का बड़ा आंदोलन, हजारों के जुटने की संभावना

मप्रः खलघाट टोलनाका पर आज किसानों- मजदूरों का बड़ा आंदोलन

धार, 01 दिसम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित आगरा–मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर खलघाट टोल नाके पर आज सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले मालवा–निमाड़ क्षेत्र का बड़ा किसान–मजदूर आंदोलन शुरू होने जा रहा है। आंदोलन सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें खरगोन, धार, बड़वानी और खंडवा जिलों से हजारों किसानों के पहुंचने की संभावना है।

एमएसपी गारंटी कानून और ऋणमुक्ति प्रमुख मांगें

संगठन के प्रांतीय संगठन मंत्री गोपाल पाटीदार ने बताया कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य किसानों की वास्तविक समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना है। प्रमुख मांगें—

  • मक्का, सोयाबीन, कपास की सरकारी खरीद पूर्व योजना अनुसार हो।
  • सभी किसानों को ऋणमुक्त किया जाए।
  • एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए।
  • गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए।
  • आयात–निर्यात नीति किसानों के हित में बने, प्याज, दलहन और कपास का निर्यात खोला जाए।

संगठन का कहना है कि मालवा–निमाड़ का किसान अभी भी उपज के उचित दाम, अनिश्चित मौसम और कर्ज के दबाव से जूझ रहा है, ऐसे में यह आंदोलन उनकी भविष्य सुरक्षा की लड़ाई का महत्वपूर्ण पड़ाव है।

पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

किसान आंदोलन को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर भारी और मध्यम वाहनों के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

  • खलघाट में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • इंदौर से बड़वानी/महाराष्ट्र की ओर जाने वाले वाहनों को काकड़दा चौकी से महेश्वर रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
  • धामनोद फाटा से वाहनों को धामनोद कस्बा होते हुए महेश्वर की ओर मोड़ा जाएगा।
  • मानपुर से आने वाले वाहनों को लेबड़ की ओर भेजा जाएगा।
  • महेश्वर से धामनोद की ओर वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories