Thu, Mar 19, 2026
25 C
Gurgaon

हिमाचल में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा वार: 11 महीनों में 1958 केस, 3017 गिरफ्तार

हिमाचल : 11 माह में पुलिस का ड्रग्स माफिया पर बड़ा वार, 1958 केस दर्ज, 3017 गिरफ्तार

शिमला, 1 दिसंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वर्ष 2025 में नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए रिकॉर्ड स्तर पर एनडीपीएस मामले दर्ज किए हैं। 1 जनवरी से 28 नवंबर 2025 तक मिले आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल 1958 एनडीपीएस केस दर्ज किए गए और 3017 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। यह राज्य में अब तक का सबसे बड़ा अभियान माना जा रहा है।

रिकॉर्ड मात्रा में नशा बरामद

इस अवधि में पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की, जिनमें शामिल हैं—

  • 329.108 किलोग्राम चरस
  • 21.305 किलोग्राम अफीम
  • 489.101 किलोग्राम पोपी हस्क
  • 90.552 किलोग्राम गांजा
  • 12.423 किलोग्राम हेरोइन
  • 11.51 ग्राम स्मैक, 1.44 ग्राम कोकीन, 25.024 ग्राम एमडीएमए
  • 79,326 नशीली गोलियां, 23,612 कैप्सूल, 89 बोतल नशीली सिरप

प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई राज्य में नशा नेटवर्क को तोड़ने की बड़ी पहल है।

अवैध खेती पर भी बड़ी कार्रवाई

नशे की अवैध खेती के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पुलिस ने—

  • 7,13,137 भांग के पौधे
  • 3,95,069 पोस्ते के पौधे
    नष्ट किए।

डीजीपी तिवारी के अनुसार, यह अभियान प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बड़ा प्रहार, मजबूत संदेश

लगातार बढ़ती गिरफ्तारियां और भारी बरामदगी यह दिखाती है कि पुलिस ने इस वर्ष ड्रग्स माफिया के खिलाफ व्यापक और आक्रामक रणनीति अपनाई। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories