बलिया में 10 वर्षीय शिवम की हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

बलिया में बालक का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में फेफना थाना क्षेत्र के आमडारी गांव में 10 वर्षीय शिवम वर्मा की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिवम रविवार शाम से था लापता

आमडारी निवासी रामजी वर्मा का 10 वर्षीय पुत्र शिवम रविवार शाम अचानक गायब हो गया था। परिजनों द्वारा तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। अगले दिन शिवम का शव एक बोरी में गांव के बाहर संदिग्ध हालत में मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

चार टीमें लगाई गईं, रात में मिली सफलता

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए चार टीमें बनाई गई थीं। मंगलवार देर रात आमडारी–पकड़ी मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, आरोपी पकड़ा गया

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध युवक के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रतीक वर्मा के रूप में हुई, जो उसी गांव का रहने वाला है।

तंज कसने से नाराज होकर की थी हत्या

पूछताछ में प्रतीक ने स्वीकार किया कि उसने शिवम की हत्या की। उसने बताया कि शिवम के चाचा द्वारा तंज कसने से वह काफी नाराज था और इसी नाराजगी में उसने बालक को गड़ही में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद उसने शव को बोरी में भरकर फेंक दिया था।

तमंचा बरामद, आरोपी अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। फिलहाल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories